राजस्थान ग्रामीण बैंक में 22 से 26 अगस्त तक बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, जानिए कारण

उदयपुर, 19 अगस्त(Udaipur Kiran). Rajasthan ग्रामीण बैंक में 22 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. इसका कारण तकनीकी माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर एकीकरण की प्रक्रिया है, जो पूर्ववर्ती Rajasthan मरुधरा ग्रामीण बैंक (ई-आरएमजीबी) और बड़ौदा Rajasthan क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (ई-बीआरकेजीबी) के विलय के बाद की जा रही है. अब Rajasthan ग्रामीण बैंक राज्य का एकमात्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक है, जो करीब 1600 शाखाओं और 26 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से प्रदेशभर में सेवाएं दे रहा है.

Rajasthan Gramin Bank

बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि समामेलन के बाद तकनीकी माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर एकीकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए, पूर्ववर्ती ई-आरएमजीबी की सभी शाखाएं, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, युपीआई, एईपीएस आदि और बैंक के बीसी चैनल पर सभी लेनदेन व सेवाएं 24 से 26 अगस्त 2025 तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इसके साथ ही चेक क्लियरिंग संबंधी समस्त प्रक्रियाएं 22 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक बाधित रहेंगी.

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि 27 अगस्त 2025 से Rajasthan ग्रामीण बैंक की सभी सेवाएं पूर्ववत और पूरी तरह से चालू हो जाएंगी. बैंक ने अपने ग्राहकों से असुविधा के लिए क्षमायाचना करते हुए वित्तीय लेनदेन निर्धारित समय सीमा के अनुसार निपटाने का आग्रह किया है.

Leave a Comment