Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान पुलिस बीकानेर ने जीता राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट

राजस्थान पुलिस बीकानेर ने जीता राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट

बीकानेर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में खेले गये पांच दिवसीय 31 वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राजस्थान पुलिस बीकानेर ने डीएफए हनुमानगढ़ का हराकर जीता। मैच के पहले हाफ में राजस्थान पुलिस बीकानेर के युवराज ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।वही मैच के दूसरे हाफ के 70 वें मिनट में राजस्थान पुलिस के इमरान ने गोल दूसरा गोल कर विजय बढ़त दिलाई। मैच के मैन ऑफ द सीरीज की ट्राफी वरिष्ठ खिलाडी विजय शंकर हर्ष (हर्षा भाईजी ) की याद में राजस्थान पुलिस के युवराज को दी गई।

आयाेजन सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कार अतिथि पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला, समाजसेवी श्याम सुंदर सोनी, देवकिशन चांडक, पूर्व आयकर आयुक्त जे पी तलानिया ने प्रदान किये। चमचमती विजेता और उपविजेता की ट्राफी जोधपुर के अमित सेठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा दी गई। वही रनिंग ट्राफी सीता देवी की स्मृति में जमन गोट द्वारा दी गई। विजेता टीम को पुरस्कार विजय कुमार व्यास और उपविजेता टीम को पुरस्कार भैरुरतन व्यास की ओर से दिए गये। वहीं मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मंगल चंद खरखोदिया द्वारा और वरिष्ठ खिलाडी पुरस्कार शिव साधना सक्ति पीठ के द्वारा वरिष्ठ खिलाडी प्रहलाद झा को दिया गया। फाइनल मुकाबले से पहले बालिकाओं में फुटबाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार मास्टर बच्ची कल्ब महिला खिलाडिय़ों का प्रदर्शन मैच रखा गया।

मास्टर बच्ची क्ल्ब के अध्यक्ष सुनील बांठिया व सरंक्षक एनडी रंगा ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद प्रेषित किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए जीतेन्द्र पुरोहित, अशोक छंगाणी, बुन्देल सिंह, श्याम चुरा, विनोद जागा, अभिषेक, कमरूदीन, विवेक, तन्मय, अनु आदि का सहयोग रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *