Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान पुलिस भर्ती: 12वीं बटालियन आरएसी परीक्षा का परिणाम घोषित

पुलिस दूरसंचार भर्ती:शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तारीखें जारी

जयपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) दिल्ली के लिए आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी के 79 और कांस्टेबल चालक के 5 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को अब भर्ती के अंतिम चरण यानी दस्तावेज सत्यापन,चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है।

कमांडेंट केवल राम ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी कमाण्डेन्ट 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) विकासपुरी नई दिल्ली और रियर मुख्यालय देबारी उदयपुर के नोटिस बोर्ड पर भी अपना नाम देख सकते हैं। वहीं चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अग्रिम प्रक्रिया के लिए मूल दस्तावेजों और उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रतियों के साथ तैयार रहें। अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की तिथि और स्थान के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसे नियुक्ति का अनिच्छुक मानते हुए चयन सूची से उसका नाम हटा दिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *