राजस्थान भक्ति, शक्ति और लक्ष्मीपुत्रों की धरती राज्यपाल- राज्यपाल

प्रवासी Rajasthanी सम्मेलन में राज्यपाल बागड़े, कटारिया और सीएम शर्मा.

प्रवासी सम्मेलन आर्थिक योगदान को राष्ट्रीय विकास से जोड़ने का बहुत बड़ा माध्यम

जयपुर, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रवासी Rajasthanियों का आह्वान किया है कि वे मातृभूमि का कर्ज चुकाने यहां अधिक से अधिक निवेश करें. उन्होंने कहा कि प्रवासी Rajasthanियों ने Rajasthan के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में सदा मदद की है. प्रवासी Rajasthanी सम्मेलन Rajasthan के प्रवासियों के आर्थिक योगदान को राष्ट्रीय विकास से जोड़ने का बहुत बड़ा माध्यम हैं. उन्होंने Rajasthan को भक्ति और शक्ति के साथ लक्ष्मीपुत्रों की धरती बताया. उन्होंने महाकवि कन्हैयालाल सेठियाजी की पंक्तियां धरती धोरा री सुनाते हुए कहा कि Chief Minister भजनलाल शर्मा प्रवासी Rajasthanियों को Rajasthan में स्थाई वास कराने की भी पहल करें. उन्होंने Chief Minister के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल से एक साथ इतने प्रवासी Rajasthanियों का यह भव्य सम्मेलन भविष्य के लिए बहुत बड़ी निवेश संभावनाएं लिए है.

राज्यपाल बागडे ने प्रवासी Rajasthanियों का आह्वान किया कि वे Rajasthan आएं, यहां उन्हें मानव शक्ति और ज़मीन आदि सभी सुविधाएं समयबद्ध प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि Rajasthan अब सूखा क्षेत्र नहीं है. यह हरा भरा क्षेत्र है.

बागडे बुधवार को Rajasthanी प्रवासी दिवस पर आयोजित सम्मेलन में सम्बोधित कर रहे थे. Chief Minister भजनलाल शर्मा, Punjab के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप Chief Minister दीयाकुमारी, प्रेमचंद बैरवा, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि की उपस्थिति में राज्यपाल बागडे ने वाल्मीकि रामायण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब भगवान राम ने लंका विजय की तो सोने की लंका की लक्ष्मण ने प्रशंसा की. इस पर राम ने कहा कि सोने की लंका मुझे नहीं सुहाती. राम ने कहा जननी जन्म भूमि स्वर्गादपि गरीयसी. जननी और जन्म भूमि स्वर्ग से भी महान होती है. उन्होंने मातृभूमि Rajasthan के विकास के लिए प्रवासियों को यहां हर क्षेत्र में सहयोग करने, उद्यमिता से युवाओं को रोजगार देने के प्रयासों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया. उन्होंने Rajasthan की अपनत्व भरी पधारो म्हारे देश की संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है. प्रवासी यहां पधारें. उनका स्वागत और अभिनंदन हैं.

राज्यपाल बागडे ने इससे पहले Chief Minister शर्मा और Punjab के राज्यपाल कटारिया के साथ राज्य में निवेश करने वाले विशिष्ट उद्यमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया. उन्होंने प्रवासी सम्मेलन पर प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण किया और Rajasthan के बारे में निर्मित फिल्म का भी बटन दबाकर शुभारम्भ किया. सम्मेलन में विभिन्न विभागों द्वारा Rajasthan के विकास को प्रदर्शित करती ऑडियो वीडियो कला दीर्घा का भी उन्होंने वहां पहुंचने पर अवलोकन किया.

—————

(Udaipur Kiran)

Leave a Comment