
राजगढ़,30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के राजगढ़ जिले में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे-52 स्थित भारत पेट्रोल के समीप से घेराबंदी कर बिना नंबर का मिनी ट्रक पकड़ा, जिसमें तलाशी लेने पर ठूस-ठूस कर भरे 21 नग गोवंश मिले. सूचना पर पहुंची देहात ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने मौके से ट्रक को कब्जे में लिया और गोवंश को सुरिक्षत स्थान पर पहुंचाया. पुलिस ने मौके से फरार चालक के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है. उक्त प्रकरण Saturday -sunday की देर रात साढ़े बारह बजे का है, जिसमें रात लगभग एक बजे के करीब कायमी हुई.
पुलिस के अनुसार बजरंगदल कार्यकर्ता जुगलकिशोर पुत्र ओमप्रकाश नागर निवासी पीपलहेला की सूचना पर हाइवे स्थित भारत पेट्रोल के सामने से अशोक लीलेंड कंपनी का बिना नंबर का मिनी ट्रक पकड़ा, तलाशने पर वाहन में क्रूरतापूर्वक भरे 21 गोवंश मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जबकि आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा.
पुलिस ने मौके से आठ लाख रुपए कीमती मिनी ट्रक और 90 हजार रुपए कीमती गोवंश जब्त किए हैं. पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 4,6,9 मप्र.गोवंश प्रतिषेध अधिनियम, 11(1)घ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है.
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक
