Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः शासकीय महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़, विरोध पर जाति के बारे में कहे अपशब्द

कर्मचारी के साथ छेड़छाड़, विरोध पर जाति के बारे में कहे अपशब्द

राजगढ़, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 33 वर्षीय दलित महिला ने मातामंड में रहने वाले युवक पर ड्यूटी जाने के दौरान रास्ते में पीछा करने व बातचीत नही करने पर जाति के बारे में अपशब्द व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ब्यावरा निवासी 33 वर्षीय दलित महिला ने बताया कि वह जनपद कार्यालय आगरमालवा में कार्यरत है, मातामंड मौहल्ले के समीर पुत्र सलीम खां से उसकी जान पहचान हो गई तभी से वह ड्यूटी जाने के दौरान पीछा करने लगा, बीती रात जामनेर जाने के दौरान बसस्टेंड ब्यावरा पर उसने बातचीत करना चाहा, मना करने पर आरोपित ने जाति के बारे में अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 78, 296, 351(3)बीएनएस,एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *