Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः बातों में उलझाकर गल्ला व्यापारी से छीन ले गए सोने की चेन व अंगूठी

छीन ले गए सोने की चेन व अंगूठी

राजगढ़, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में पुराना एबी.रोड़ स्थित बांडीखाली से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश बुधवार दोपहर बातों में उलझाकर गल्ला व्यापारी से सोने की चेन व अंगूठी छीन ले गए। जानकारी लगते ही पुलिस ने सीसीटीव्ही.केमरे खगालने शुरु किए।

जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी सुुंदरलाल साहू बच्चों को घर छोड़कर लौट रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और अपने आपको पुलिस अधिकारी बताकर कहने लगे कि इतना सोना क्यों पहने हो, कोई छीन ले जाएगा। इस तरह बातों में उलझाकर गल्ला व्यापारी से सोने की चेन व अंगूठी उतरवा ली और भागने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर व्यापारी का बेटा नीतेश मौके पर पहुंचा तो अज्ञात बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। व्यापारी के बेटे का कहना कि अज्ञात बदमाश दो तौला बजनी सोने की चेन और एक तौला बजनी अंगूठी लेकर गए है, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *