Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः अधिक दाम पर यूरिया बेचने वाले दुकानदार पर प्रकरण दर्ज

यूरिया बेचने वाले दुकानदार पर प्रकरण दर्ज

राजगढ़, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर नगर में स्थित पवन कृषि सेवा केन्द्र से निर्धारित मूल्य से अधिक दामों में यूरिया बेची जा रही थी। शिकायत पर शनिवार को कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां टीम ने पंचनामा बनाकर उर्वरक भंडारण को सील किया और संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार कृषक धर्मेन्द्र यादव निवासी खुजनेर ने शिकायत की, पवन कृषि सेवा केन्द्र पर यूरिया के दो बेग एक हजार रुपए में दिए गए, जबकि यूरिया का निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये है। शिकायत पर कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा एवं उप संचालक कृषि सचिन जैन के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के सहायक संचालक पीएस.बघेला एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विशाल भालसे द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जहां निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बेचना साथ ही अन्य गैर अनुदानित उर्वरकों के टेकिंग का मामला सही पाया गया। प्राप्त शिकायत पर कृषकों से कथन लिए गए और मौके पर पंचनामा बनाकर शेष बचे उर्वरक भण्डारण को सील कर अग्रिम कार्यवाही के लिए कलेक्टर के समक्ष पेश किया गया। कलेक्टर डाॅ.मिश्रा के निर्देश पर उर्वरक विक्रेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *