Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः मुख्यमंत्री यादव का 18 को ब्यावरा आगमन, राज्यमंत्री पंवार ने देंखी तैयारियां

राज्यमंत्री पंवार व टेटवाल ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

राजगढ़, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव का 18 अक्टूबर शनिवार को ब्यावरा में आगमन होगा। प्रस्तावित प्रवास को लेकर गुरुवार को राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार और डाॅ. गौतम टेटवल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय विश्रामगृह में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान राज्यमंत्री श्री पंवार ने कहा कि सीएम डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के अभूतपूर्व कार्य हो रहे है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शहर की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा, जिसमें ब्यावरा शहर के लिए पेयजल व्यवस्था,नवीन विश्रामगृह और अनेक विकास कार्य सम्मिलित है।प्रवास के दौरान लाखों किसानों को करोड़ो रुपए के सोयाबीन फसल के मुआवजा का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले रोड शो में नागरिकों की व्यापक रुप से भागीदारी रहेगी। इस मौके पर शहर में विभिन्न विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत, स्वच्छ भारत मिशन, किसान कल्याण योजनाओं की झलक प्रदर्शित की जाएगी।

बैठक में राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे कार्यक्रम की तैयारियां समय पर और उच्च स्तर की हों। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व पार्किंग व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही जनसभा स्थल, मंच सजावट, ध्वनि व्यवस्था, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधा सहित अन्य प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की गई। राज्यमंत्री ने कहा सीएम का यह प्रवास जनकल्याण, विकास और सुशासन के नए अध्याय का प्रतीक होगा। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. गिरीशकुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, सीईओ जिला पंचायत इच्छित गढ़पाले सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अफसर मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *