Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ःकाॅलेज में बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम आयोजित, दिलाई शपथ

विवाह मुक्त कार्यक्रम आयोजित, दिलाई शपथ

राजगढ़, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में प्रधानमंत्री काॅलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसएस इकाई द्वारा बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ.बीबी.खरे द्वारा महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा सर्कल बनाकर सामूहिक रुप से शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ.खरे ने बताया कि बाल विवाह समाज में व्याप्त एक गंभीर सामाजिक कुरुति है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास को प्रभावित करती है। उन्होंने बताया कि 18 साल से कम आयु की लड़की एवं 21 साल से कम आयु के लड़के का विवाह करना कानूनी अपराध है।

डाॅ.खरे ने बताया कि बाल विवाह करवाने वाले, इस कुरुति में सहयोग करने या फिर किसी भी प्रकार से भागीदार बनने वाले व्यक्ति को दो साल तक का कारावास एवं एक लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों से अपील की वह जागरुकता फैलाएं तथा घटनाओं की जानकारी तुरंत शासन द्वारा जारी पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अहिंसा टेलिफेयर सोसायटी के हेल्पलाइन नंबर 07372-255670 पर दें। उन्होंने यह भी बताया कि सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतःगोपयीन रखी जाती है। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला संगठक डाॅ.शैलेन्द्रकुमार मेवाड़ा ने बाल विवाह मुक्त अभियान की विस्तृत जानकारी दी साथ ही संदेश दिया कि आइए हम सब मिलकर बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करें। कार्यक्रम में महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *