Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक का 20 दिसम्बर को ब्यावरा में कार्यक्रम, कलेक्टर ने व्यवस्था के दिए निर्देश

20 दिसम्बर को ब्यावरा में कार्यक्रम, कलेक्टर ने व्यवस्था के दिए निर्देश

राजगढ़,17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बुधवार को कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्य, शिकायतों के निवारण, ई-आफिस उपयोग, ई-केवायसी, समय-सीमा की शिकायत, सीएम हेल्पलाइन और शासन की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री डाॅ.वीरेन्द्र खटीक के 20 दिसम्बर को ब्यावरा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने व कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में पीएम आवास योजना की समीक्षा के साथ जिला पेंशन अधिकारी एवं कोषालय कार्यालय को पेंशन प्रकरणों के बिल जनरेट कर विभाग वार जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए साथ ही सत्यापित जानकारी उपलब्ध नही होने पर जिला पंेशन अधिकारी व जिला कोषालय अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिवस में जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित होने पर होमगार्ड कमांडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

पोषण पुनर्वास केन्द्र से संबंधित शिकायतों के बढ़ने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की, आगामी सात से दस दिन में एनआरसी की आॅक्यूपेंसी शतप्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही कहा कि लक्ष्य पूर्ण न होने की स्थिति में सीडीपीओ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी बीएमओ को नसबंदी प्रकरणों की जानकारी आॅनलाइन पोर्टल पर अद्यतन करने के निर्देश दिए गए ताकि समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान किसान कल्याण,जल संसाधन एवं राजस्व विभाग के कमजोर प्रदर्शन पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सुधार हेतु अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी एसडीएम को महाविद्यालयों के निरीक्षण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीओ मनीष गुप्ता, केसीराम सिसोदिया द्वारा सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य नही किए जाने पर नाराजगी जताई और उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रतापसिंह चैहान, संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्रसिंह दांगी, एसडीएम निधि भारद्वाज सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *