
राजगढ़,3 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मप्र के राजगढ़ जिला मुख्यालय पर बुधवार को समावेशन और समान अवसर सबका अधिकार के अंतर्गत दिव्यांगजन के सशक्तिकरण, अधिकारों के संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष फूलसिंह तंवर, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू, मंडल अध्यक्ष मनीष जोशी, सांसद प्रतिनिधि मनोज हाड़ा, श्याम मंडलोई, राम भील, घीसालाल मालवीय द्वारा दीप प्रज्वलन एवं दिव्यांगजनों के सम्मान के साथ किया गया.
कार्यक्रम में निबंध, लेखन, चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता तथा विशेष जागरुकता गतिविधियां कराई गई, जिसमें विधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में कलेक्टर डाॅ. गिरीशकुमार मिश्रा और पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा ने जिले के विभिन्न दिव्यांगजनों को उनके उत्कृष्ट कार्य, प्रतिभा एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रमाण पत्र और पुरुष्कार प्रदान किए.
इस मौके पर कलेक्टर डाॅ. मिश्रा ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग है, उन्हें मुख्यधारा में सम्मिलित करते हुए शिक्षा, रोजगार एवं सम्माजनक जीवन के लिए आवश्यक अवसर प्रदान करना हमारा दायित्व है. इस दिशा में शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है. इस मौके पर समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की अपील की गई.
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक
