Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः दूध में मिलावट करने वालों को बख्शा नही जाएगा-कलेक्टर

मिलावट करने वालों को बख्शा नही जाएगा-कलेक्टर

राजगढ़, 17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बुधवार को कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टेयरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। पिछले आठ माह से जिले में खाद्य सुरक्षा के संबंध में कोई एफआईआर नही होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की साथ ही दोनों निरीक्षकों को प्रतिमाह रोटेशन बनाकर सेम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही नही करना चिंताजनक है।

बैठक में कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि माह में दो बार जिला जेल व उपजेल का निरक्षण करें। उन्होंने एसडीएम को आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों व सभी अस्पतालों में संचालित केंटीनों को खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में लगभग 9 हजार खाद्य सुरक्षा लाइसेंस जारी हुए है, जबकि जनसंख्या के हिसाब से लगभग 14 हजार लाइसेंस जारी होने चाहिए थे। कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दूध की सघन जांच और मिलावट पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि दूध में मिलावट करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नही जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर प्रतापसिंह चैहान, एएसपी केएल.बंजारे, अशासकीय सदस्य शैलेष गुप्ता, अशोक गुप्ता और अशोक दांगी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *