
राजगढ़,12 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के राजगढ़ जिले में मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शोभा पटेल ने शुक्रवार को जिलेवासियों से अपील की है, वह जिला अस्पताल में आकर विशेषज्ञ सर्जनों से परामर्श लें और अपनी जांच तथा उपचार कराएं. जब विशेषज्ञ चिकित्सक आपके जिला अस्पताल में उपलब्ध है तो निजी अस्पतालों में महंगा इलाज क्यों कराना, समय और पैसा बचाएं और सरकारी अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठाएं. जिले के मरीजों के लिए यह अच्छी खबर है कि अब उन्हें कई तरह की सर्जरी के लिए निजी अस्पताल या बाहर के अस्पतालों में नही जाना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में तीन विशेषज्ञ सर्जन अपनी सेवाएं दे रहे है, जिनके पास विभिन्न प्रकार की छोटी-बड़ी सर्जरी में विशेष योग्यता है. इस जानकारी के अभाव में मरीज अक्सर निजी अस्पतालों में चले जाते थे, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान और अनावश्यक परेशानियां झेलनी पड़ती थी. जिला अस्पताल में पदस्थ तीन अनुभवी सर्जन डाॅ.दिनेश खत्री, डाॅ.राजेन्द्र कठेरिया और डाॅ. शकील अहमद प्रतिदिन मरीजों की सर्जरी कर रहे है. डाॅ. दिनेश खत्री अपेंडिक्स, आंतों का सिकुड़ना, किड़नी संबंधी रोग, स्किन ग्राफिटंग, फिशर-पाइल्स और अन्य सर्जरी करते है वहीं डाॅ.राजेन्द्र कठेरिया ब्रेस्ट संबंधी फाइब्रोएडीनोमा, गाइनी सेकंडरी सूचरिंग, हार्निया, हाइडरोसिल सहित आरबीएसके संबंधी आने वाली सर्जरी करते है. डाॅ.शकील अहमद भी कई तरह की सर्जरी में माहिर है.
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक
