Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ःफेसबुक पर जिपं अध्यक्ष के बारे में अनर्गल बातें लिखने के मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

राजगढ़,19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ब्यावरा ने रविवार को फेसबुक पर जिला पंचायत अध्यक्ष के बारे में अनर्गल बातें लिखने और उन पर आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शहर ब्यावरा थाना प्रभारी वीरेन्द्रसिंह धाकड़ को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेखित है कि विगत दिवस ब्यावरा नगर में मुख्यमंत्री का राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया को आमंत्रित किया गया, लेकिन पुलिस बल ने बलपूर्वक उन्हें कार्यक्रम में शामिल नही होने दिया, उसके बाद बीजेपी ब्यावरा राजगढ़ नामक फेसबुक आईडी पर उनके बारे में अनर्गल बातें लिखकर आरोप लगाए गए। पोस्ट किए गए इन आरोपों से कांग्रेस पार्टी व्यथित है, वह हमारे नेता के साथ जनप्रतिनिधि है, झूठे आरोप लगाकर उनकी छबि खराब की जा रही है, जो किसी भी परिस्थति में असहनीय है।

कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि चार दिवस के अंदर उक्त आईडी की जांच कराई जाए, या तो उन आरोपों को वह सिद्व करें नही तो तत्पर कार्रवाई की जाए, यदि अवधि में जांच कर कार्रवाई नही की गई तो कांग्रेस पार्टी जिला भाजपा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डाॅ.भारत वर्मा, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र यादव, पार्षद ज्ञानू विजयवर्गीय, गिरिराज शाक्यवार, कैलाश कुशवाह, राहुल दांगी, लक्की दांगी, आदित्य भार्गव, जगदीश सेन, संजय बंसल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *