Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः अजनार नदी के समीप मिला दिव्यांग युवक का शव

समीप मिला दिव्यांग युवक का शव, जांच शुरु

राजगढ़, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में अजनार नदी के किनारे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार सुबह 36 वर्षीय युवक का शव मिला, जिसका दाहिना हाथ कटा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार अजनार नदी के किनारे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप 36 वर्षीय अर्जुन पुत्र रामचरण वर्मा निवासी नरी थाना सुठालिया मृतअवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक विवाहित था, जिसके एक 9 साल का बेटा है साथ ही वह शराब पीने का आदी था और बिना बताए हर कभी घर से निकल जाता था। 15 साल पूर्व भी वह बिना बताए घर से निकला था तब चित्तौड़गढ़ में रेल की चपेट में आने से उसका दाहिना हाथ कट गया था। बीते रोज युवक मधुसूदनगढ़ जाने का बोलकर निकला था, तलाशने पर वह पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप मृतअवस्था में मिला। युवक की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *