
राजगढ़, 29 नवंबर(Udaipur Kiran) . माचलपुर थाना पुलिस व वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर Saturday को ग्राम भगोरा में दबिश देकर व्यक्ति के घर से हिरण का मांस और औजार जब्त किए साथ ही पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया.
थाना प्रभारी पूजा परिहार के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम भगोरा में दबिश देकर 41 वर्षीय लुकमान पुत्र नन्ने खां के घर के बरामदे से थाली में रखा हिरण का मांस, प्लास्टिक के थैले में रखा धड़ और चार पैर जब्त किए वहीं पास में रखे औजार चाकू, कुल्हाड़ी व लकड़ी का गट्टा भी बरामद किया गया. घटना की सूचना वन विभाग को दी गई, जिस पर परिक्षेत्र अधिकारी शिवकुमार चैहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे. टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए मांस सहित औजार बरामद कर प्रकरण दर्ज किया. पुलिस ने मौके से लुकमान खां को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया है. कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी पूजा परिहार, एसआई गुड्डू कुशवाह, राकेशसिंह, विष्णू जाट, पप्पू दांगी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक
