Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः संघ शताब्दी वर्ष के तहत धर्मसभा आयोजित,सकल हिन्दू समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

सकल हिन्दू समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

राजगढ़,21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ शताब्दी वर्ष के तहत सकल हिन्दू समाज द्वारा रविवार को ब्यावरा वैष्णो देवी मंदिर परिसर में धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में विशाल एवं अनुशासित शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं मातृशक्ति शामिल रही। मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में आयोजित धर्मसभा में आसपास के अनेक संत-महात्मा मंचासीन रहे।

संत महामंडलेश्वर रघुनाथदास जी महाराज ने अपने संबोधन में समाज में समानता और समरसता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज समाज की मांग है कि सभी हिन्दू एकजुट हों, यदि समाज आपस में बंटा तो नुकसान पूरे समाज को उठाना पड़ेगा, जाति भेदभाव समाज के हित में नही है, कोई उंच-नीच नही है, सभी हिन्दू समान है। समाज में समरसता और एकता का भाव जागृत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मां पीताम्बरा आश्रम बहादुरपुरा संत नीलेश महाराज ने अपने उद्बोधन में संस्कारवान परिवार और संस्कारवान समाज का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जब परिवार में अच्छे संस्कार होंगे तभी समाज सशक्त और संगठित बनेगा। धर्मसभा को बाल संत कामेशकृष्ण महाराज, कथावाचक सुदर्शन शर्मा, अजय शास्त्री, लोकेन्द्र त्रिवेदी, आचार्य दुर्गाशंकर और आशा दीदी ने भी संबोधित किया। धर्मसभा में संतों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रवोधन, नागरिक कर्तव्य और स्वभाव बोध जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया साथ ही उन्होंने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाज जागरण और सकारात्मक परिवर्तन का आव्हान किया।

धर्मसभा के पश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मां वैष्णो देवी मंदिर से प्रारंभ हुई और एबी.रोड़, पीपल चैराहा, मैन मार्केट, सुभाष चैक, जगात चैक, अहिंसाद्वार से होते हुए वैष्णो देवी मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ। नगर में निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर नगर की सभी आठ बस्तियों में कलश स्थापना के लिए कलश वितरित किए गए। जानकारी के अनुसार 28 दिसम्बर को सभी आठ बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन के लिए भूमिपूजन किया जाएगा साथ ही 11 जनवरी को आठ बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अनेक समाजों के प्रमुख, कार्यकर्ता, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति की सक्रीय सहभागिता रही।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *