राजगढ़ःरेत से भरी ट्रेक्टर-ट्राॅली पुलिया में पलटी, दबने से चालक की मौत

पुलिया में पलटी, दबने से चालक की मौत

राजगढ़, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर कुरावर थाना क्षेत्र में sunday सुबह ग्राम बरोड़ी जोड़ स्थित 10 फीट गहरी पुलिया में टायर फटने से रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में ट्रेक्टर के नीचे दबने से 35 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की.

पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम बरोड़ी स्थित पुलिया में रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में ट्रेक्टर चालक 35 वर्षीय मुकेश पुत्र देवचंद गाड़री निवासी बलवटपुरा नरसिंहगढ़ की दबने से मौके पर ही मौत हो गई. बताया गया है ट्राॅली का टायर फटने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी पुलिया में गिर गया और दबने से चालक की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि Saturday देर शाम को मुकेश ट्रेक्टर लेकर गया था और सुबह दुर्घटना के बारे में पता लगा. खबर की जानकारी लगते ही थानाप्रभारी सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा और मशक्कत के बाद शव को पुलिया से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की.

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Leave a Comment