Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः परिवार नियोजन एवं सुरक्षित मातृत्व अभियान शुरु, हरी झंडी दिखाकर वाहन किया रवाना

हरी झंडी दिखाकर वाहन किया रवाना

राजगढ़,5 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । परिवार नियोजन एवं सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को संचार अभियान वाहन का कलेक्टर परिसर से शुभांरभ किया गया, जिसमें कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा, सीएचएमओ डाॅ. शोभा पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया।

अभियान का उद्देश्य समुदाय को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एएनसी सेवाएं, प्रसव पूर्व तैयारियां तथा परिवार नियोजन के आधुनिक साधानों के बारे में जागरुक करना है। कार्यक्रम में वाहन के माध्यम से डिजिटल संदेश, वीडियो सुमन सखी चैटबाॅट, युवा परामर्श बाॅट एवं सुरक्षित मातृत्व सामग्री प्रदर्शित की गई।संस्कृति होटल में संयुक्त रुप से आयोजित प्रशिक्षण सत्र में डाॅ.वरुणा पाठक, नीरज द्वारा प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता वाली एविडेंस बेस्ड प्रैक्टिसेज पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जहां प्रतिभागियों ने सक्रीय रुप से भाग लिया। इस अभियान के तहत संचार वाहन 22 दिनों तक राजगढ़ एवं खिलचीपुर के दो ब्लाॅकों में भ्रमण करेगा और डिजीटल माध्यम एवं नुक्कड़ नाटक के जरिए जन समुदाय को जागरुक करेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य विभाग राजगढ़ एवं यूएनएफपीए के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर डाॅ.राजीव हरिऔध, डाॅ.जगदीश शाक्य, डाॅ.एलपी.भकोरिया सहित स्वास्थ्य विभाग एवं यूएनएफपीए टीम के सदस्य मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *