Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः समय-सीमा का उल्लंघन करने पर 26 पंचायत सचिवों पर लगाया जुर्माना

करने पर 26 पंचायत सचिवों पर लगाया जुर्माना

राजगढ़, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्य में लापरवाही बरतने पर 26 ग्राम पंचायत सचिवों पर प्रति शिकायत पर 250-250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बैठक में ईई पीएचई के अनुपस्थित होने पर स्पष्टिकरण तलब किया गया है। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शिकायत निवारण, ई-आॅफिस उपयोग, समय-सीमा की शिकायतों, सीएम हेल्पलाइन तथा शासकीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। पिछली समीक्षा में खराब प्रदर्शन के चलते मत्स्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, उद्यानिकी, कृषि एवं वन विभाग द्वारा लगाया गया जुर्माना अब तक जमा नही किया गया।

इस पर कलेक्टर डाॅ.मिश्रा ने सख्त निर्देश दिए कि जुर्माना तत्काल जमा किया जाए अन्यथा राशि दोगुना कर दी जाएगी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समय-सीमा में निराकरण को लेकर एल-1 अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि शिकायतों का प्राथमिक स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में फील्ड अधिकारी, पटवारी, सचिव एवं सीएचओ की उपस्थिति भी अनिवार्य रुप से सार्थक एप से प्रारंभ करने के सख्त निर्देश दिए गए। पुरातत्व विभाग एवं एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी ब्रिज के अधिकारी को समय-सीमा बैठक में उपस्थित नही होने पर आगामी बैठक में अनिवार्य रुप से प्रस्तुत होने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डाॅ. मिश्रा द्वारा रोजगार मेले के आयोजन हेतु विस्तृत योजना एवं प्रस्तुतीकरण तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पेंशन प्रकरणों में त्रुटियों से बचने के लिए कोषालय अधिकारी को पूर्ण सत्यापन कर प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ. मिश्रा द्वारा समय-सीमा के बाहर लंबित प्रकरणों के कारण संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों पर कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें 26 ग्राम पंचायत सचिवों पर प्रति शिकायत 250-250 रुपए का जुर्माना लगाया है। अर्थदंडित किए गए ग्राम पंचायतों के सचिव व पंचायतकर्मी शामिल है, जिनमें प्रमुख रुप से केशरसिंह भिलाला, हरीशकुमार वर्मा, भगवानसिंह राठौर, नरेन्द्र पांडे, विजयसिंह, भैरुसिंह, राजेन्द्र रुहेला, दिनेश परमार, भगवानसिंह तोमर, कन्हैयालाल जाटव सहित अन्य शामिल है।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *