राजगढ़ः जनसुनवाई से अनुपस्थित सात जिला अधिकारियों पर 3-3 हजार का जुर्माना

राजगढ़,16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति गंभीरता दिखाते हुए प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है। शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनावाई में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा ने सात जिला स्तरीय अधिकारियों पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है जनसुनवाई आमजन के लिए अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का एक मंच है। इसमें अधिकारियों की अनुपस्थित न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि जनता के विश्वास को भी कमजोर करती है। भविष्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो इसी उद्देश्य से यह कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के तहत सात जिला स्तरीय अधिकारियों पर तीन-तीन हजार का जुर्माना लगाया गया है, जिनमें ईई पीएचई आरएल.रैकवार, जिला रोजगार अधिकारी एनवी.संतोषकुमार, लीड बैंक प्रबंधक सुखबीर सिंह, जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य, जिला खाद्य अधिकारी अजितसिंह, ईई आरईएस बसंत सूर्यवंशी शामिल है।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक



