Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः जहरीले पदार्थ के सेवन से 19 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरु

सेवन से 19 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरु

राजगढ़, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । सारंगपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह ग्राम तलेनी रोड स्थित कलारी के पीछे खेत में 19 वर्षीय युवक का शव मिला, जिसके समीप ही एक कीटनाशक दवा की डिब्बी मिली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम तलेनी रोड स्थित कलारी के पीछे सचिन भिलाला के खेत में 19 वर्षीय इकलेश पुत्र कुंवेरसिंह भिलाला निवासी गुलावता का शव मिला, जिसके समीप ही कीटनाशक दवा की डिब्बी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक ट्रेक्टर चालक था, जो रोजनदारी पर किसी का भी ट्रेक्टर चलाया करता था। हर रोज की तरह वह रविवार सुबह 7 बजे घर से निकला था। युवक ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *