Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ःसिविल अस्पताल पहुंची कायाकल्प टीम, स्वच्छता व संक्रमण नियंत्रण की परखी वास्तविक स्थिति

कायाकल्प टीम, स्वच्छता व संक्रमण नियंत्रण की परखी वास्तविक स्थिति

राजगढ़,29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । सिविल अस्पताल ब्यावरा की साफ-सफाई व्यवस्था और संक्रमण नियंत्रण की वास्तविक स्थिति को परखने के लिए सोमवार को गुना से कायाकल्प योजना की दो सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने अस्पताल के वार्ड, लेबररुम सहित अन्य अहम हिस्सों को निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति जानी। टीम द्वारा किया निरीक्षण तकरीब पांच घंटे तक जारी रहा, जिसमें अस्पताल के रिकाॅर्ड से लेकर स्टाफ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

कायाकल्प योजना टीम में मौजूद डाॅ. शिल्पा टांटिया और आंतरिक मूल्यांकनकर्ता आरती डोंगरे ने वार्ड, लेबररुम, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, पीआईसीयू सहित कक्षों में पहुंचकर स्वच्छता, स्वास्थ्य रक्षा और संक्रमण नियंत्रण के मानकों की जांच की। इसके साथ ही टीम ने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, अस्पताल परिसर की साफ- सफाई, पुताई, गार्डन और पर्यावरण के अनुकूल व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने आउटसोर्स और नियमित स्टाफ की जानकारी ली साथ ही आवश्यक रजिस्टर और दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। टीम ने अस्पताल स्टाफ के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर रुप से प्रयासरत है। सिविल अस्पताल अधीक्षक डाॅ. सौरिन दत्ता ने बताया कि यह सहकर्मी मूल्यांकन था, जिसकी रिपोर्ट राज्य स्तर पर भेजी जाएगी। इस मूल्यांकन में सिविल अस्पताल को 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त होते है तो अस्पताल को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर सीबीएमओ डाॅ.जलालुद्दीन शेख, डाॅ.कोमल दांगी, अनवर खान, संदीप बिजपुरिया, विष्णु दांगी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *