राजगढ़ः जिले में मालवा खेल महाकुंभ का होगा आयोजन, प्रतिभा निखारने मिलेगा बड़ा मंच

राजगढ़, 5 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एकलव्य स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा मालवा खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारने व प्रोत्साहन देने साथ ही राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।
मालवा खेल महाकुंभ के लिए पंजीयन 15 दिसम्बर तक होंगे। ब्लाॅक स्तर पर यह प्रतियोगिताएं 20 से 28 दिसम्बर तक आयोजित होगी, जिसमें चयनित टीम जिला मुख्यालय पर 8 से 12 जनवरी के बीच होने वाले आयोजन में शामिल होगी। इस आयोजन में अंडर 14 व अंडर 19 दो वर्ग में बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे, जिसमें फुटबाॅल, कबड्डी, बास्केटबाॅल, खो-खो, एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर), लाॅन्ग जंप, हाई जंप, ज्वेलिंग थ्रो, शाॅट पुट, डिस्क थ्रो के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। ए
कलब्य स्पोर्ट्स अकादमी का कहना है कि इन खेलों का उद्देश्य राजगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देना, स्पोर्ट्समेनशिप की भावना को मजबूत करना और युवा एथलीटों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के तैयार करना है। राजगढ़ पहले से ही खेल प्रतिभा का गढ़ माना जाता रहा है, एक बार फिर खेल महाकुंभ के जरिए खेलों में अपनी श्रेष्ठता साबित करने को तैयार है।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक



