राजगढ़ः विवाहिता ने लगाया दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना देने का आरोप

दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना देने का आरोप

राजगढ़,9 दिसम्बर(Udaipur Kiran) . शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पति पर दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने व घर से निकाल देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.

पुलिस के अनुसार ब्यावरा निवासी 30 वर्षीय लकी पुत्री प्रकाश जोशी ने बताया कि 2016 में सुठालिया रोड निवासी विकास पुत्र रमेशचंद्र जोशी से प्रेमविवाह किया था. शादी के बाद से ही पति छोटी- छोटी बातों को लेकर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगा. पति का कहना है कि शादी के समय अपने साथ कुछ नही लाई हो अब पांच लाख रुपए लेकर आओ. इसी बात को लेकर पति विकास जोशी ने बीती रात गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, विरोध करने पर उसने घर से निकाल दिया और मायके से दहेज का सामान, चैन-अंगूठी के साथ पांच लाख रुपए नकद लाने की मांग की. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Leave a Comment