
राजगढ़, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के राजगढ़ जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्ष 11 माह की बालिका ने कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम पाटरीकला निवासी युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और विरोध पर जान से खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है, आरोपित बालिका का नजदीकी रिश्तेदार बताया गया है. पुलिस ने गुरुवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की.
पुलिस के अनुसार नाबालिग बालिका ने बताया कि बुधवार की रात ग्राम पाटरीकला निवासी दुलीचंद पुत्र रंगलाल तंवर जबरन घर में घुस गया, जिसने गलत काम किया साथ ही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. बताया गया है कि घटना के दौरान बालिका घर में अकेली थी उसके परिजन खेत में पानी फेरने गए थे तभी रिश्तेदार दुलीचंद घर में जबरन घुस गया, जिसने गलत काम किया. पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 332(बी), 64(1), 65(1), 351(3) बीएनएस, 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की.
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक
