Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः मोहनपुरा-कुण्डालिया परियोजना से बदली जिले की तस्वीर: प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप

बदली जिले की तस्वीर-प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप

राजगढ़, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो गए, जिनमें सीएम डाॅ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास और तरक्की के कई कीर्तिमान स्थापित किए है। मोहनपुरा-कुण्डालिया परियोजनाओं ने जिले की तस्वीर और परिदृश्य का पूरी तरह बदल दिया है। इन परियोजनाओं से सिंचाई, कृषि, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित हुए है।

यह बात रविवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिले के प्रभारी मंत्री एवं सूक्ष्म,लघु मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कही। प्रभारी मंत्री श्री काश्यप ने प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलिब्धयों की जानकारी देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 149.46 करोड़ की लागत से 116.67 किलोमीटर के 29 मार्गों का निर्माण किया गया वहीं 6085 लाख की लागत से 14 भवनों का निर्माण कार्य किया गया। जिले में 40 करोड़ की लागत का नवीन सर्वसुविधा युक्त 500 विस्तरीय भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने बताया मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अवसंरचना योजना के तहत 7874.08 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क, सामुदायिक भवन, पुलिया, चेकेडेम सहित अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत एक लाख 37 हजार 979 आवास पूर्ण किए गए साथ ही पांच जनपद भवन, 86 नवीन पंचायत भवन, 46 सामुदायिक भवन के लिए 6985 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जल जीवन मिशन के तहत 505 ग्रामों की समूह नलजल योजना पूर्ण की गई वहीं दो सालों में एक लाख 24 हजार 520 परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए गए। मोहनपुरा परियोजना से विगत वर्ष एक लाख 24 हजार 288 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की गई वहीं रवी सत्र में एक लाख 47 हजार 154 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई लक्षित है।

कुण्डालिया परियोजना से विगत वर्ष पूर्ण रुपाकिंत क्षेत्र एक लाख 39 हजार 600 हेक्टेयर में सिंचाई का लाभ दिया जा रहा है। संबल योजना के तहत चार लाख 28 हजार 172 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 352 हितग्राहियों को 21.40 करोड़ राशि का ऋण दिया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दो लाख 94 हजार 235 परिवारों को 12 लाख 78 हजार 385 हितग्राहियों को निःशुल्क राशन प्रदान किया गया। अतिवृष्टि के कारण हुई फसल क्षति के लिए 3 लाख 72 हजार किसानों को 283.76 करोड़ रुपए की राहत राशि प्रदान की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले के शासकीय विद्यालयों में 200 से अधिक स्मार्ट क्लास, 30 विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की गई। इस अवसर पर राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार, डाॅ. गौतम टेटवाल, विधायक मोहन शर्मा, हजारीलाल दांगी, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *