Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः काॅलेज चलो अभियान के तहत छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए किया प्रेरित

छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए किया प्रेरित

राजगढ़, 24 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय महाविद्यालय के द्वारा बुधवार को काॅलेज चलो अभियान के तहत पीएमश्री कन्या हायर सैंकेडरी विद्यालय में छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बारहवीं के बाद छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागरुक करना और काॅलेज में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देना रहा।

काॅलेज प्राचार्य डाॅ. आरके.गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नही है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय का चयन करें और समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। प्रवेश नोडल अधिकारी प्रो. अरविंद भारद्वाज ने छात्राओं को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवेदन के दौरान गलत विषय का चयन, दस्तावेजों को सही तरीके से अपलोड न करना और समय-सीमा का ध्यान न रखना जैसी गलतियां अक्सर देखने में आती है, इससे बचने के लिए उन्होंने व्यवहारिक सुझाव दिए। कार्यक्रम में प्रो. हेमंत शर्मा, डाॅ.उर्मिला वास्केल और मनीष झाला ने महाविद्यालय में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम, छात्रवृत्ति योजना, एनसीसी, एनएसएस, कैरियर मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने सवाल रखे, जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक जवाब दिया। कार्यक्रम का संचालन लोकेश नामदेव ने किया, जबकि आभार डीके.मझवार ने व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय की लगभग 150 छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन से छात्राओं में उच्च शिक्षा को लेकर जागरुकता और आत्मविश्वास बढ़ा।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *