Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः खेत में पानी फेरने की बात पर भतीजे ने की डंडे से मारपीट, चार पर केस दर्ज

भतीजे ने की डंडे से मारपीट, चार पर केस दर्ज

राजगढ़, 4 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम चाचाखेड़ी में खेत में पानी फेरने की बात को लेकर गुरुवार को भतीजा गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने उसने डंडे से मारपीट की, साथ ही पत्नी के साथ भाई, भाभी और भतीजी ने मारपीट की। वहीं मिलन गार्डन के पीछे बछड़े को रास्ते से हटाने की बात पर पड़ोसी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम चाचाखेड़ी निवासी 60 वर्षीय रुपसिंह पुत्र प्रेमनारायण मीणा ने बताया कि सुबह खेत में पानी फेर रहा था। तभी भतीजा राजकुमार पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा, विरोध करने पर उसने डंडे से मारपीट की, उसके बाद घर पहुंचा तो भतीजा राजकुमार, भाई नारायण, भाभी रामकन्या और भतीजी निकिता उसकी पत्नी भूरीबाई के साथ गालियां देते हुए मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने मामले में आरोपित नारायणसिंह पुत्र प्रेमनारायण मीणा, उसके बेटे राजकुमार, पत्नी रामकन्याबाई और बेटी निकिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

वहीं मिलन गार्डन के पीछे रहने वाली महिला ने बताया कि सुबह बच्ची चहक यादव को स्कूल छोड़ने जा रही थी तभी रास्ते से बछड़े को हटाने लगी तो पड़ोसी दिलीपसिंह सौंधिया बोला कि तू गालियां क्यों दे रही है, मना करने पर उसने गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। विरोध करने वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित दिलीप पुत्र मोहनलाल सौंधिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *