राजगढ़ः नवविवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी

राजगढ़, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम बाजपुरा में सोमवार दोपहर 25 वर्षीय महिला ने कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम बाजपुरा निवासी 25 वर्षीय सुषमा पत्नी रामभरोस मीना ने कमरे में कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि महिला का मायका ग्राम खांकराखंदी में है और उसका ढ़ाई साल पूर्व ग्राम बाजपुरा निवासी रामभरोस मीना से प्रेमविवाह हुआ था, जिससे एक साल की एक बेटी है। घटना के दौरान महिला की सास दूसरे कमरे में बच्ची को खिला रही थी वहीं उसका पति त्योहार के लिए सामान लेने बाजार गया था। महिला नहाने का बोलकर गई और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक



