Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः लापरवाही पर सीएमओ को नोटिस, शाखा प्रभारी की रोकी एक वेतनवृद्धि

नोटिस, शाखा प्रभारी की रोकी एक वेतनवृद्वि

राजगढ़,30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । संवाद से समाधान अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्टर डाॅ.गिरीश कुमार मिश्रा ने प्रत्येक शिकायत को स्वयं सुना और मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत शिकायतकर्ता गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि संबल कार्ड के तहत हितग्राही संतोषबाई को योजना का लाभ अभी तक नही मिला है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही करें साथ ही हितग्राही को सात दिवस में भुगतान करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता नाथूलाल जाटव ने बताया कि 24 फरवरी 2025 को बद्रीलाल पुत्र लक्ष्मण जाटव की मृत्यु हुई, जिस पर 2 मार्च को नगरपरिषद पचोर में अंत्येष्टि सहायता के लिए आवेदन दिया था, लेकिन आज तक सहायता राशि नही मिली। कलेक्टर ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ पचोर को कारण बताओ नोटिस, शाखा प्रभारी मांगीलाल गुर्जर की एक वेतनवृद्धि रोकने व कम्प्यूटर ऑपरेटर का सात दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता रेखा बाई गुजराती ने बताया कि उसके बालक अम्बाराम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसे संबंल योजना का लाभ अभी तक नही मिला है। कलेक्टर ने सात दिवस में भुगतान करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता चैनसिंह तोमर ने बताया कि उसके भाई रोशनसिंह तोमर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिसे संबंल योजना का लाभ नही मिला। कलेक्टर ने हितग्राही को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता रेडक्राॅस से प्रदान की। शिकायतकर्ता ब्रजेश अंगर ने बताया कि नगरपालिका नरसिंगढ़ में अंत्येष्टि सहायता के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन आज दिनांक तक सहायता राशि नही मिली, जिस पर कलेक्टर ने दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता रेडक्राॅस से देने के लिए सीईओ जनपद नरसिंहगढ़ को निर्देशित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *