Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः कमिश्नर की अध्यक्षता में एसआईआर कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

एसआईआर कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

राजगढ़, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भोपाल संभाग कमिश्नर संजीवसिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जिले में किए गए कार्यों की सराहना की। फील्ड स्तर पर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में कमिश्नर सिंह ने निर्देश दिए कि जो मतदाता पलायन कर चुके है, उनका पता लगाकर फाॅर्म-6 एवं फाॅर्म-8 भरवाए जाएं। नो-मैपिंग क्षेत्रों में नोटिस जारी कर सभी ईआरओ द्वारा सुनवाई सुनिश्चित की जाए, जहां भी विसंगतियां दिखाई दें, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिन एसआईआर कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान रिकाॅर्ड की पुख्ता जांच सुनिश्चित की जाए। एईआरओ को निर्देशित किया गया कि वह एसआईआर कार्यों की व्यक्तिगत रुप से माॅनिटरिंग करें। स्थाई पलायन एवं नो-मैपिंग क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र मतदाताओं की एसआईआर में मैपिंग हो। बैठक में कमिश्नर संजीवसिंह ने जनप्रतिनिधियों से बीएलओ संख्या की जानकारी ली तथा समन्वय के साथ एसआईआर प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरुप पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में सभी ईआरओ एवं एसडीएम को उचित दस्तावेजीकरण, पुनःजांच तथा शुद्व एवं पुख्ता डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, अमित शर्मा, कांग्रेस से राशिद जमील सहित अन्य मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *