Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः कार सवार युवक के कब्जे से डेढ़ लाख की स्मैक जब्त, पूछताछ जारी

डेढ़ लाख की स्मैक जब्त, पूछताछ जारी

राजगढ़, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्‍य प्रदेश के भोजपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर होड़ा माता रोड़ स्थित ग्राम खाजली जोड़ के समीप से घेराबंदी कर कार सवार एक युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से 15.22 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। वहीं कार सवार दो आरोपित अंधेरा का फायदा लेकर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।

थानाप्रभारी मनीष शर्मा ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीती रात होड़ा माता रोड़ स्थित ग्राम खाजली जोड़ के समीप से घेराबंदी कर अल्टो कार क्रमांक एमपी 09 सीएच 9626 को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 32 वर्षीय ऋषिकेश पुत्र राजेश विश्वकर्मा निवासी अरमान नगर जिला नरसिंहपुर को हिरासत में लिया, जबकि अंधेरे का फायदा लेकर शेखर सिलावट और लल्ला चैधरी निवासी मरगधा जिला नरसिंहपुर मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से डेढ़ लाख रुपए कीमती अल्टो कार और डेढ़ लाख रुपए की 15.22 ग्राम स्मैक जब्त की।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी मनीष शर्मा, एसआई विनोद मीना, प्रआर.नरेन्द्र सैनी, आर.वीरेन्द्र रावत, चंद्रेश कुशवाह, राकेश और विनोद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *