Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ःछात्रा ने निजी स्कूल के शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

शिक्षक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

राजगढ़,13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मप्र के शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में स्थित ब्यावरा पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 वी की छात्रा ने शिक्षक पर बेड टच सहित घर पर पढ़ने के लिए बुलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को स्कूल शिक्षक पर छेड़छाड़ की धारा सहित पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि दो दिन पहले संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षक अमित ने बुरी नीयत से उसके कंधे पर हाथ रखा और फ्री में पढ़ाने की बात कहकर घर पर आने के लिए बोला। छात्रा ने इस हरकत की शिकायत प्राचार्य से कर दी, उसके बाद शिक्षक ने छात्रा को सजा के तौर पर क्लास में खड़ा किया और धमकाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूसरी ओर शिक्षक अमित का कहना है कि मैंने किसी भी छात्रा को बेड टच नहीं किया है, सिर्फ एक छात्रा को मोबाइल नंबर उसके हाथ पर लिखकर दिया था। इसी बात को लेकर स्कूल के 10-15 छात्रों ने घर में घुसकर उसे और मां-बहन के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में शिक्षक अमित के खिलाफ धारा 74 बीएनएस, 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *