Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः चार माह पूर्व ढ़ाबा के सामने से चोरी हुआ आटो दूधी नदी में मिला

सामने से चोरी हुआ आॅटो दूधी नदी में मिला

राजगढ़,18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हाइवे स्थित ग्राम चमारी जोड़ के समीप मालवा ढ़ाबा के सामने से चोरी हुआ आटो गुरुवार को करनवास थाना क्षेत्र स्थित दूधी नदी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन व गोताखोरों की मदद से आटो को नदी से बाहर निकाला और संबंधित थाना के सुपुर्द किया।

पुलिस ने अनुसार करनवास थाना क्षेत्र स्थित दूधी नदी में सफेद रंग का आटो क्रमांक एपी 39 जेडई 1790 मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन व गोताखोरों की मदद से आटो को नदी से बाहर निकाला। बताया गया है 12 अगस्त की रात को आटो मालिक कन्हैयालाल यादव निवासी सांडाहेड़ी थाना कालीपीठ ने पंचर होने पर आटो चमारी जोड़ स्थित मालवा ढ़ाबा के सामने खड़ा किया था। दो दिन बाद 14 अगस्त को कन्हैयालाल आटो लेने पहुंचा तो आटो नहीं मिला। होटल में काम कर रहे नीरज ने बताया कि 13 अगस्त की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति आटो लेकर गया था। प्रकरण में 29 अगस्त को फरियादी की रिपोर्ट पर देहात ब्यावरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की थी। करनवास पुलिस ने नदी में मिले आटो को बाहर निकालकर देहात ब्यावरा थाना के सुपुर्द किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *