Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः सट्टा पर्ची लिखते तीन पकड़ाए, साढ़े सात लाख से अधिक का मशरुका जब्त

साढ़े सात लाख से अधिक का मशरुका जब्त

राजगढ़, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुलखेड़ी स्थित नदी किनारे से दबिश देकर सट्टी पर्ची लिख रहे तीन लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से सात बाइक, तीन मोबाइल और सात हजार 360 रुपए नकद बरामद किए, जिनकी कुल कीमत सात लाख 67 हजार 360 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने रविवार को बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम गुलखेेड़ी स्थित नदी के किनारे से दबिश देकर सट्टा पर्ची लिख रहे तीन लोगों को पकड़ा, जिनमें विष्णू पुत्र मोरसिंह नायक निवासी डिप्लाखेड़ी थाना आष्टा, कालूराम पुत्र ओमप्रकाश नायक ग्राम दुधना थाना मोहनबड़ोदिया और पारस पुत्र दिलीपसिंह नायक निवासी मउ थाना सारंगपुर शामिल है, जबकि बटुआ पुत्र रामचंद्र सांसी निवासी गुलखेड़ी, शिवचरण पुत्र जगन्नाथ वर्मा निवासी करौंदी, बहादुर सांसी निवासी गुलखेड़ी, उमेश पुत्र कन्हैयालाल सांसी और अयुब पुत्र इमाम निवासी लीमाचैहान मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सट्टा अधिनियम की धारा 4 (क) एवं 49 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल, सात बाइक, सात हजार 360 रुपए नकद, लीड-पेन, सट्टा अंक डायरी जब्त की, जिसकी कुल कीमत सात लाख 67 हजार 360 रुपए है।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *