Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः शातिर चोर गिरफ्तार,निशानदेही पर 9 बाइकें जब्त

गिरफ्तार,निशानदेही पर 9 बाइकें जब्त

राजगढ़,19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मलावर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगभग दस दिन पहले क्षेत्र से चोरी हुई दो बाइकों के मामले में एक मुख्य आरोपित को हिरासत में लिया, जिसकी निशानदेही पर चोरी हुई 9 बाइकें जब्त की गई, जिनकी कुल कीमत चार लाख 70 हजार रुपए बताई गई है।

एसडीओपी नरसिंहगढ़ मिनी शुक्ला आईपीएस ने शुक्रवार को नरसिंहगढ़ थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 10 दिसम्बर को ग्राम मनाखेड़ी थाना नजीराबाद भोपाल निवासी 40 वर्षीय धूरसिंह पुत्र उमरसिंह और 38 वर्षीय मुकेश पुत्र लालजीराम राजपूत निवासी गोकुलपुरा थाना तलेन ने बाइक चोरी की शिकायत की। पुलिस ने दोनों प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर व तकनीकी विश्लेषणों के आधार पर आरोपित भगवानसिंह (30)पुत्र रोड़जी प्रजापति निवासी खुजनेर को हिरासत में लिया। पूछताछ पर आरोपित ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया, जिसकी निशानदेही पर चोरी की 9 बाइकें जब्त की गई, जिनकी कुल कीमती चार लाख 70 हजार रुपए है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी रजनेश सिरोठिया, एएसआई युधिष्ठर शर्मा, प्रआर.ओमप्रकाश मीना, संजय भार्गव, आर.मुकेश भील, लोकेश, महेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *