Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने जा रही महिलाओं को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत, तीन घायल

महिलाओं को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत तीन घायल

राजगढ़,15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम जोड़क्या जोड़ के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने खाटू श्याम मंदिर ब्यावरा दर्शन करने पैदल जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं तीन महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। घायलाें में एक महिला की हालत नाजुक बताई गई है, जिसे भोपाल रेफर किया गया है, जबकि दो महिलाओं को ब्यावरा के निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गई, जिसमें बैठे तीन से चार लोग घायल भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ने मौके से शव और घायलों को एम्बुलेंस वाहन की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम जोड़क्या जोड़ के नजदीक तेज रफ्तार सियाज कार क्रमांक एमपी 19 सीबी 7825 ने ब्यावरा शहर स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने पैदल जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में चिंताबाई(40)पत्नी जगदीश गुर्जर, सीमाबाई(30) पत्नी जसवंत गुर्जर, रामकंवर बाई(32) पत्नी जगदीश गुर्जर, शीतलबाई (30)पुत्री भजनसिंह गुर्जर और सीमाबाई (32) पत्नी विष्णु गुर्जर सभी निवासी खेरबेचक थाना चाचैड़ा कार की चपेट में आई। इनमें सीमाबाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं चिंताबाई की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल शीतलबाई और रामकंवरबाई का ब्यावरा के निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, वहीं गंभीर रुप से घायल सीमाबाई को प्राथमिक चिकित्सा के बाद भोपाल रेफर किया गया, जिसकी हालत नाजुक बताई गई है। दुर्घटना के बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार दो से तीन महिलाएं व चालक का भी घायल होना बताया गया है। कार देवास निवासी शुभम मिश्रा की बताई गई है। घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी प्रकाश शर्मा, शहर ब्यावरा थानाप्रभारी वीरेन्द्र धाकड़ सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा, जिन्होंने शव और घायल महिलाओं को एम्बूलेंस वाहन की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *