Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः दीपावली का त्योहार मनाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

युवक की सड़क हादसे में मौत, जांच शुरु

राजगढ़, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालियाखेड़ी जोड़ के समीप रविवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, हादसे में एक बाइक चालक 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जो दीपावली का त्योहार मनाने अपने गांव रुपाहेड़ा जा रहा था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम कालियाखेड़ी जोड़ के समीप दो बाइकों की आमने- सामने से भिड़ंत हो गई, हादसे में बाइक चालक 28 वर्षीय संजय पुत्र जगदीश बैरागी निवासी रुपाहेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अन्य बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि संजय बैरागी अपने पिता का इकलौता पुत्र था, जिसका दो साल पहले विवाह हुआ था और उसका छह माह का एक बेटा है। हादसे की खबर लगते ही गांव में मातम छा गया, जिस घर में दीपावली का त्योहार मनाया जाना था, वहां शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *