Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

राम चरण और उपासना कामिनेनी ने दी खुशखबरी, जल्द बनने वाले हैं दोबारा माता-पिता

राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो सोर्स एक्स

साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने दिवाली के शुभ अवसर पर एक बार फिर से अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। यह स्टार कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है। दोनों ने यह खूबसूरत खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इस साल की दिवाली उनके जीवन में दोगुनी खुशी लेकर आई है।

दिवाली पर मिला सबसे बड़ा तोहफा

राम चरण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर पर रौनक देखने लायक है। वीडियो में परिवार और करीबी दोस्त उपासना को बधाइयां देते और गले लगाते नजर आ रहे हैं। हर तरफ खुशी का माहौल है, मेहमान तोहफे और आशीर्वाद लेकर आए हैं, और उपासना के चेहरे पर मातृत्व की चमक साफ झलक रही है। वीडियो के अंत में लिखा है, नई शुरुआत जिसने फैंस के दिलों को छू लिया। कैप्शन में राम ने लिखा, यह दिवाली दोगुने जश्न, दोगुने प्यार और दोगुने आशीर्वाद के साथ थी।

राम चरण और उपासना ने जून 2023 में अपनी बेटी ‘क्लिन कारा कोनिडेला’ का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद से ही यह कपल अपनी फैमिली मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर करता रहा है। अब जब उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के आने की सूचना दी है, तो फैंस के बीच उत्साह दोगुना हो गया है। राम चरण और उपासना की जोड़ी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिनी जाती है। दोनों ने 2012 में शादी की थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने साथ में कई मील के पत्थर तय किए हैं। जहां राम चरण अपने सुपरहिट फिल्मों और शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं, वहीं उपासना अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन हैं और सोशल वर्क में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *