
रांची, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा sunday को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की जाने वाली रैली लोकतंत्र बचाने के अभियान का आगाज है.
शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में सिन्हा ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर मंडरा रहे खतरे से जनता को आगाह करने और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से निर्वाचन आयोग की भूमिका पर उठ रहे सवालों को लेकर देशभर में संदेश जाएगा.
राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर मतदाताओं के साथ अन्याय कर रही है और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है. बावजूद इसके, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों को दरकिनार कर भाजपा निष्पक्ष जांच के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन किया जा रहा है, ऐसे में यह रैली ऐतिहासिक साबित होगी और पूरे देश में संदेश देगी कि लोकतंत्र को किस प्रकार कमजोर किया जा रहा है.
राकेश सिन्हा ने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो चुके हैं.
दिल्ली जाने वालों में रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, कुमार राजा, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, राजेश चंद राजू समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल हैं.———
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
