सर्दियों में प्रवासी पक्षियों से गुलजार यूपी की रामसर साइट्स

रामसर साइटस पर प्रवासी पक्षी

Uttar Pradesh ईको टूरिज्म विकास बोर्ड रामसर साइट्स पर विकसित कर रहा पर्यटक सुविधाएं

लखनऊ, 08 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh की प्राकृतिक संपदा इस वर्ष भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. दिसंबर की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के सभी 10 अंतरराष्ट्रीय महत्व वाले रामसर साइट्स प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार हो उठे हैं. प्रतिवर्ष हजारों किलोमीटर दूर से आने वाले इन दुर्लभ पक्षियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल आश्रय स्थली पर्यटकों के लिए भी पूरी तरह तैयार है. Uttar Pradesh ईको टूरिज्म विकास बोर्ड लगातार पर्यटक सुविधाओं के उन्नयन, संरक्षण कार्यों और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है, जिससे प्रदेश की समृद्ध जैव-विविधता नए आयाम प्राप्त कर रही है.प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि Uttar Pradesh ईको टूरिज्म विकास बोर्ड प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है, ताकि पर्यटकों को बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिल सके. साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के प्रयास भी निरंतर जारी हैं.मंत्री ने बताया कि आगरा स्थित सूर सरोवर बर्ड सेंक्चुरी में 167.85 लाख रुपए की लागत से पर्यटक सुविधाओं का विकास किया गया है, जिससे यह स्थल प्रकृति प्रेमियों और बर्ड वॉचर्स के लिए और भी आकर्षक बन गया है. सेंक्चुरी में पार्किंग एरिया, पाथवे एवं नेचर ट्रेल, सोविनियर शॉप, वॉच टावर, साइनजेज, शौचालय, आरओ वॉटर कूलर जैसी सुविधाओं को विकसित किया गया है, ताकि आगंतुकों को समृद्ध पर्यटन अनुभव मिल सके.

इसी प्रकार, मुजफ़्फ़रनगर स्थित हैदरपुर वेटलैंड में 165.71 लाख रुपए की लागत से पर्यटक सुविधाओं का व्यापक संवर्धन किया गया है, जिससे यहां आने वाले आगंतुकों को बेहतर अनुभव प्राप्त हो रहा है. यहां प्रवेश द्वार, नेचर ट्रेल, नेचर कैंप, आरामदायक बेंचेज, साइनेजेज, ऊंचाई से दृश्य अवलोकन के लिए वॉच टावर के साथ ही कैंटीन, रिसेप्शन, गोल हट, आरओ वाटर कूलर आदि सुविधाओं का विकास किया गया है.

उन्नाव स्थित नवाबगंज बर्ड सेंक्चुरी में पर्यटकों के अनुभव को नई ऊंचाई देने के लिए आधुनिक तकनीक से लैस एआर-वीआर डोम का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है. Uttar Pradesh अपनी समृद्ध जैव-विविधता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है ,यहां कुल 10 रामसर साइट्स हैं-नवाबगंज पक्षी अभ्यारण्य (उन्नाव), पार्वती आर्गा पक्षी अभ्यारण्य (गोंडा), समान पक्षी अभ्यारण्य (मैनपुरी), समसपुर पक्षी अभ्यारण्य (रायबरेली), सांडी पक्षी अभ्यारण्य (हरदोई), सरसई नावर झील (इटावा), सूर सरोवर पक्षी विहार (आगरा), ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरौरा विस्तार), बखिरा वन्यजीव अभ्यारण्य (संत कबीर नगर) और हैदरपुर वेटलैंड (मुजफ्फरनगर), प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं.

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Leave a Comment