Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

रणजी ट्रॉफी 2025-26: अभिनव तेजराना ने प्रथम श्रेणी डेब्यू पर जड़ा दोहरा शतक, गोवा के लिए रचा इतिहास

प्रतीकात्मक चित्र

पोरवोरिम (गोवा), 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रणजी ट्रॉफी 2025-26 में गोवा के युवा बल्लेबाज़ अभिनव तेजराना ने अपने प्रथम श्रेणी पदार्पण (डेब्यू) मैच में शानदार दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने गुरुवार को चंडीगढ़ के खिलाफ गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी ग्राउंड पर यह उपलब्धि हासिल की।

24 वर्षीय तेजराना ने 301 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया और प्रथम श्रेणी डेब्यू पर दोहरा शतक लगाने वाले गोवा के पहले बल्लेबाज़ बन गए। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के केवल 13वें खिलाड़ी हैं।

तेजराना ने 320 गेंदों में 205 रन बनाए, जिसमें 21 चौके और चार छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका ललित यादव के साथ चौथे विकेट के लिए 309 रनों की साझेदारी रही, जो गोवा के चौथे विकेट के रिकॉर्ड से सिर्फ एक रन कम रही। यह रिकॉर्ड राहुल केनी और अजय रात्रा के नाम है।

गौरतलब है कि बिहार के साकिबुल गनी के नाम प्रथम श्रेणी डेब्यू पर सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है, जिन्होंने 2021-22 सीज़न में मिजोरम के खिलाफ 341 रन बनाए थे।

————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *