Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

रणजीत जोशी ने अध्यक्ष पद के लिए फिर भरा नामांकन

jodhpur

हाईकोर्ट एडवोकेट्स व लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव 11 को

जोधपुर, 4 दिसंंंबरर (Udaipur Kiran) । राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर पीठ से जुड़े दो प्रमुख वकील संगठनों राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन और राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर के चुनाव 11 दिसंबर को होंगे, जिनमें 2025-27 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी हेमंत श्रीमाली ने बताया कि इस चुनाव के लिए आज भी कई उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किया।

पूर्व अध्यक्ष रहे रणजीत जोशी ने एक बार फिर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। चुनाव 11 दिसंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, पुस्तकालय सचिव, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए होगा। अब 5-6 दिसंबर को शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

वहीं राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के रिटर्निंग ऑफिसर मोती सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, ट्रेजरर, लाइब्रेरी सेक्रेटरी और 6 एक्जीक्यूटिव मेंबर्स के पदों के लिए 5-6 दिसंबर को सुबह 11 से शाम 4.30 बजे तक नामांकन फॉर्म वितरण और भरने की प्रक्रिया होगी।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *