Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

रणवीर सिंह ने ‘कांतारा’ विवाद पर मांगी माफी

रणवीर सिंह - फोटो सोर्स एक्स

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। आईएफएफआई 2025 के समापन समारोह के दौरान उन्होंने ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी द्वारा निभाए गए किरदार का अभिनय दोहराया था। समारोह का वीडियो वायरल होते ही कई लोगों ने रणवीर पर देवी चामुंडादेवी का अपमान करने का आरोप लगाया। हिंदू जनजागृति समिति ने इस पर शिकायत भी दर्ज कराई। बढ़ते विवाद को देखते हुए अभिनेता ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए माफी मांगी है।

रणवीर सिंह ने दिया स्पष्टीकरण

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मेरा इरादा ऋषभ शेट्टी के अद्भुत अभिनय की सराहना करने का था। मैं जानता हूं कि उन्होंने उस दृश्य को कितनी मेहनत और समर्पण से निभाया है, और मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने हमेशा देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का सम्मान किया है। यदि मेरी किसी बात से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।

विवाद की शुरुआत

गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रणवीर ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ पर बात करते हुए कहा था, मैंने कांतारा चैप्टर 1 देखी। ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस शानदार थी। खासकर जब आपके अंदर फीमेल भूत आता है, तो आपने कमाल का शॉट दिया। उनकी इसी टिप्पणी को कई लोगों ने धार्मिक आस्था से जोड़कर आपत्तिजनक बताया। फिलहाल, रणवीर अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 5 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *