Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘धुरंधर’ की कामयाबी पर रणवीर सिंह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

रणवीर सिंह - फोटो सोर्स एक्स

अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। रिलीज के महज 10 दिनों में फिल्म ने 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। इस जबरदस्त सफलता से पूरी टीम बेहद खुश है। अब आखिरकार रणवीर सिंह ने भी फिल्म की कामयाबी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक पोस्ट के जरिए उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया है, जो उनकी वापसी पर सवाल उठा रहे थे।

रणवीर का सोशल मीडिया पोस्ट

रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है, कि वो वक्त आने पर बदलती है… लेकिन फिलहाल… नजर और सब्र। यह लाइन दरअसल ‘धुरंधर’ फिल्म का ही एक डायलॉग है, जो मौजूदा हालात और रणवीर के सफर से पूरी तरह मेल खाता है। साफ है कि यह पोस्ट उनकी शानदार वापसी का संकेत है।

गौरतलब है कि रणवीर को इससे पहले ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ’83’ में देखा गया था। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पाईं। ऐसे में ‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता ने रणवीर सिंह की दमदार वापसी पर मुहर लगा दी है।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *