रासेयो स्वयंसेवकों ने गांव में लगाया विशेष जागरूकता शिविर

रासेयो स्वयंसेवकों ने गांव में लगाया विशेष जागरूकता शिविर*

गोरखपुर, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) की माता अनुसुईया इकाई के स्वयंसेवकों ने ग्राम बैजनाथपुर में द्वितीय एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया.

पांच समूहों में विभक्त होकर रासेयो स्वयंसेवकों ने मिशन शक्ति 5.0, नशा मुक्ति, स्वच्छता, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया. शिविर में ग्राम प्रधान द्रौपदी देवी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है. शिविर का आयोजन माता अनुसुईया इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुमन यादव की देखरेख में किया गया.

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Leave a Comment