Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

रतलामः रिटायर्ड टीचर पर कुरान शरीफ जलाने का आरोप, मुस्लिम समुदाय ने थाना घेरा

मुस्लिम समुदाय ने थाना घेरा
कुरान के जले हुए पन्ने

रतलाम, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में जावरा स्थित हुसैन टेकरी क्षेत्र में रोजाना रोड स्थित इमामबाड़े के पीछे कुरआन जलाने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम गुरुवार दोपहर का है। इसका आरोप एक रिटायर्ड शिक्षिका आतिया खान पर लगा है। मुस्लिम समुदाय को जब इसके बारे में पता चला तो वे औद्योगिक क्षेत्र थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। देर रात तक कार्रवाई नहीं होने पर समाजजनों ने थाने का घेराव कर दिया। मामले में मुस्लिम समुदाय के विरोध के बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी के मुताबिक, हुसैन टेकरी क्षेत्र में अजाखाना जेहरा इलाके के पीछे गुरुवार को आतिया कुछ धार्मिक किताबें जला रही थी। इसमें कुरान शरीफ भी थी। किसी अनवर अली नाम के व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस दौरान महिला जली हुई कुरआन लेकर भाग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ​जली हुई किताबों के अवशेष रख लिए। इसकी जानकारी लगने के बाद सीरत कमेटी के पदाधिकारी समेत सैकड़ों लोगों ने आक्रोश जताया। इसके बाद पुलिस ने जेल रोड निवासी शाहीन हुसैन की रिपोर्ट पर हुसैन टेकरी क्षेत्र में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका आतिया खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 में केस दर्ज कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने बताया कि जांच की जा रही है। महिला से पूछताछ में सामने आया है कि पुरानी किताबों का ढेर था, जिसे जलाया गया। उसी में कुरान शरीफ की एक पुरानी किताब थी। इसके बारे में उसे जानकारी नहीं थी। इसी दौरान कुछ लोग वहां मौजूद थे जिन्होंने देखा था।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *