Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BUSINESS

आरबीआई गवर्नर शुक्रवार सुबह 10 बजे करेंगे ब्याज दरों पर घोषणा, रेपो रेट में 0.25 फीसदी कटौती संभव

आरबीआई के जारी कार्यक्रम का प्रतीकात्‍मक चित्र

मुंबई, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा 5 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक में लिए गए फैसले की घोषणा करेंगे। आर्थिक मामलों के जानकारों ने रेपो रेट में कम से कम 0.25 फीसदी की कटौती किये जाने की संभावना जताई है।

आरबीआई ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि आरबीआई के गवर्नर की अध्‍यक्षता में 2-4 दिसंबर तक हुई पांचवीं मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक समीक्षा बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा शुक्रवार सुबह 10 बजे संजय मल्होत्रा करेंगे। सीधा प्रसारण के लाइव ब्रॉडकास्ट के लिए https://youtube.com/live/ptxZFBG5zcw?feature=share जुड़ें और पॉलिसी के बाद आरबीआई गवर्नर की प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 12:00 बजे होगी। इससे जुड़ने का लाइव लिंक ये https://youtube.com/live/3D0FSmTXx6U?feature=share है।

आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है क‍ि रिजर्व बैंक नीतिगत ब्याज दर (रेपो रेट) में इस बार 0.25 फीसदी तक की कटौती कर सकता है। आरबीआई ने इससे पहले लगातार दो बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। आरबीआई यदि इस बार ब्‍याज दर में कटौती करता है, तो यह 5.25 फीसदी हो जाएगा। ब्‍याज दर में कटौती किये जाने पर कर्ज की ईएमआई में कमी आएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *